Sunday, 12 July 2020

सरसी या कबीर छंद



पाँच कदम वह आगे बढ़ता, पीछे जाता तीन।
हरदम धोखा देता रहता, नहीं भरोसा चीन।।
यही किया था उसने अपनी, घाटी में गलवान।
उसे खदेड़ा अब फिर पीछे, भारत वीर जवान।।


सजग रहो सब सीमा प्रहरी, नहीं करो विश्वास।
हथियारों से लैस रहो तुम, जब भी जाओ पास।।
अपना निर्णय आप करो तुम, देश तुम्हारे साथ।
आँख दिखाये अगर चीन जो, कर लो दो-दो हाथ।।


*** चन्द्र पाल सिंह "चन्द्र" ***

1 comment:

नेह भरा ईश्वर का प्यार

  सृष्टि रचयिता परमेश्वर ही, जीवन पथ करते उजियार । जीवन दर्शन जो भी समझे, कुदरत का माने उपकार ।। माँ बापू ही ईश हमारे, नित उठ उनको करे प्रणा...