Saturday, 28 May 2016

तीन दोहा मुक्तक

 
नीर-क्षीर सी प्रीति हो, दोनों हो समभाव,
स्वार्थ खटाई के पड़े, पैदा हो बिलगाव,
चार दिनों की जिंदगी, कहते वेद पुराण,
दो दिन जाय समेटते, दो दिन का बिखराव
।1


नीर-पंक से विलग वो, यद्यपि जन्में माँझ, 
अचल अमल मन कमल बन, होने आई साँझ,
चेहरे की आभा रहे, तन पर बरसे नूर,
श्वाँस वास हरि-भजन हों, बजे मँजीरा झाँझ।2। 


वृक्षारोपण कर जरा, पाटे मत तालाब,
तन मन झुलसेगें सभी, बचा नाहीं जो आब,
नदियाँ घटती जा रहीं, जल पहुँचा पाताल,
कुदरत से मत खेल तू, स्वारथ अपने दाब।3। 


*** गोप कुमार मिश्र

No comments:

Post a Comment

नेह भरा ईश्वर का प्यार

  सृष्टि रचयिता परमेश्वर ही, जीवन पथ करते उजियार । जीवन दर्शन जो भी समझे, कुदरत का माने उपकार ।। माँ बापू ही ईश हमारे, नित उठ उनको करे प्रणा...