Sunday, 2 August 2015

पर उपदेश कुशल बहुतेरे


कथा बाँचते एक दिन, पंडित गोप कुमार
बैंगन के अवगुन कहे, मुख से बारमबार


बडी मुसीबत तब हुई, जब घर पहुँचे आय
पंडितानी ने शुद्ध मन, खाना दिया लगाय


आग- बबूला हो गये, थाली रहे निहार
भाग्यवान बैंगन बिना, खाना सब बेकार


भागवान बोली तभी, ठहरे आप सुजान
अब बैंगन घर ना बने, रखूँ कथा तव मान


घर के बैंगन और है, कथा व्यथा के और
इतना भी समझी नहीं, करती क्यूँ बरजोर


समझ गयी सब बात मैं, कही अनकही खास
समझी तो मैं आज हूँ, कथनी तुलसी दास

कि
पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहि ते नर न घनेरे


*** गोप कुमार मिश्र*** 

No comments:

Post a Comment

नेह भरा ईश्वर का प्यार

  सृष्टि रचयिता परमेश्वर ही, जीवन पथ करते उजियार । जीवन दर्शन जो भी समझे, कुदरत का माने उपकार ।। माँ बापू ही ईश हमारे, नित उठ उनको करे प्रणा...