Sunday, 3 March 2024

जीवन तो अनमोल है - दोहा छंद

जीवन तो अनमोल है, इसके लाखों रंग।
पहचाना जिसने इसे, उसने जीती जंग।।1।।

जीवन तो अनमोल है, मिले न यह दो बार।
कब आया यह लौट कर, जी भर जी लो यार।।2।।

जीवन तो अनमोल है, बीत न जाए व्यर्थ ।
अच्छे कर्मों से इसे, देना शाश्वत अर्थ।।3।।

जीवन तो अनमोल है, इसके अनगिन रूप।
इसके आँचल में पले, निर्धन हो या भूप।।4।।

जीवन तो अनमोल है, रखो इसे संभाल ।
बहुत कठिन है जानना, इसका अर्थ विशाल।।5।।

जीवन तो अनमोल है, रखना इसका मान।
देना इसकी गंध को, एक नई पहचान।।6।।

जीवन तो अनमोल है, सुख - दुख इसके तीर।
एक तीर पर कहकहे, एक तीर पर पीर।।7।।

*** सुशील सरना

No comments:

Post a Comment

नेह भरा ईश्वर का प्यार

  सृष्टि रचयिता परमेश्वर ही, जीवन पथ करते उजियार । जीवन दर्शन जो भी समझे, कुदरत का माने उपकार ।। माँ बापू ही ईश हमारे, नित उठ उनको करे प्रणा...