Sunday, 22 July 2018

बारिश/बाढ़ पर कुण्डलिया




भारत में टूटा कहर, बारिश का घनघोर
मची हुई जल प्रलय से, त्राहि त्राहि चहुँ ओर 
त्राहि त्राहि चहुँ ओर, हुआ बाधित जनजीवन 
झेल रहा संत्रास, देश आधा तकरीबन 
कह 'दबंग' कविराय, घिरी जनता आफत में
दिखा रहा सैलाब, भयानकता भारत में

 
रवि कांत श्रीवास्तव 'दबंग'

No comments:

Post a Comment

'मान' सहित विश्वास जगाकर - एक गीत

गीत गुनेंगे सरगम अपने, नित्य नये अहसास जगाकर। राष्ट्र चेतना रोम-रोम में, 'मान' सहित विश्वास जगाकर। सरस लालिमा प्राचीरों पर, आभा-मण्...