Sunday, 15 July 2018

चोट/जख्म/आघात पर दोहे



पर अवगुण देखे सदा, दिखी न खुद में खोट।
अक्सर करते हैं यहाँ, अपने दिल पर चोट।।


जिसको निज नेता चुना, देकर अपना वोट।
सरेआम वह दे रहा, मुझे चोट पर चोट।।


दूषित हुए समाज पर, ले भावों की ओट।
कविगण देते हैं सदा, निज चिंतन की चोट।।


शब्दों के आघात से, उजड़े उर का गाँव।
शब्दों की रसवंतिका, सदा छुआती पाँव।।


कभी न अनुपम कीजिए, दीन हृदय आघात।
दीनों की उर आह से, पुण्य क्षार हुइ जात।।

 
*** अनुपम आलोक ***

No comments:

Post a Comment

'मान' सहित विश्वास जगाकर - एक गीत

गीत गुनेंगे सरगम अपने, नित्य नये अहसास जगाकर। राष्ट्र चेतना रोम-रोम में, 'मान' सहित विश्वास जगाकर। सरस लालिमा प्राचीरों पर, आभा-मण्...