Sunday, 17 May 2020
राह प्रभु दिखा ज़रा
हुई जटिल ज़िन्दगी, जीना हमें सिखा ज़रा।
कुछ न सूझता यहाँ, राह प्रभु दिखा ज़रा॥
🌸
लोभ छल असत्य से, भरा समस्त है जहाँ।
फँसा है मोह में हिया, है प्रेय कामना यहाँ।
प्रकाश ज्ञान का करो, दीप्त कर शिखा ज़रा॥
कुछ न सूझता यहाँ, राह प्रभु दिखा ज़रा॥1॥
🌸
कठिन एक पाँव भी, निकालना हुआ यहाँ।
है मौत सामने खड़ी, कुठार ले जहाँ-तहाँ।
पीयूष बूँद से मिटा, ये लेख जो लिखा ज़रा॥
कुछ न सूझता यहाँ, राह प्रभु दिखा ज़रा॥2॥
🌸
दिन हैं मुश्किलों भरे, निशा डरावनी ठगे।
न जी सकें न ही मरें, दशा भयावनी लगे।
मिटे ये आपदा सभी, हो पूर्ण ये त्रिखा* ज़रा॥
कुछ न सूझता यहाँ, राह प्रभु दिखा ज़रा॥3॥
🌸
(*तृषा/लालसा)
*** कुन्तल श्रीवास्तव ***
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
एक बेहतरीन ग़ज़ल - हो फ़लसफ़ा ऐसा
दुविधा रही मन में गहन अभ्यास के उपरांत भी तरकश में तो इस जिंदगी के सज गए सिद्धांत भी दर्शन यही लेकर सृजन भी कर रहा है पुण्य का श्रम क...
-
पिघला सूर्य , गरम सुनहरी; धूप की नदी। बरसी धूप, नदी पोखर कूप; भाप स्वरूप। जंगल काटे, चिमनियाँ उगायीं; छलनी धरा। दही ...
-
सिर शोभित हेम किरीट गजानन मूषक वाहन प्रेम करे। उपवीत मनोहर कंध पड़ा अरु मोदक के कर थाल धरे। फल में प्रिय जामुन कैथ लगें उर पाटल फूल...
No comments:
Post a Comment