Sunday, 11 September 2016

आल्हा छंद



बुद्धिराज, गणराज विराजे, वर माँगें सब शीश नवाय।
चढ़े प्रसादी मोदक, केला, खूब मज़े से 'मुसवा' खाय।।
--------
एकदंत की महिमा न्यारी, नर- नारी सब करें बखान।
बड़े दुलारे शिवशंकर के, मैया पारवती की जान।।
-------
नहीं किसी को चैन जगत में, घर-घर में नाना जंजाल।
सबकी यही अपेक्षा होती, गणपति कर दें मालामाल।।
-------
कुछ आयोजक अति उत्पाती, माँग रहे चंदा धमकाय।
झूमें-नाचें ख़ूब नशे में, फूहड़ गाने रहे बजाय।।
-------
नहीं शुद्ध मन से करते हैं, लोगबाग अब तो शुभ काज।
नैतिकता का हुआ पतन है, 'राज' अनैतिक आज समाज।।


***** राजकुमार धर द्विवेदी

4 comments:

  1. मेरी रचना को इस प्रतिष्ठित ब्लॉग पर जगह मिली। इसके लिए आदरणीय सपन जी और रजत को सादर नमन

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत बधाई आपको आदरणीय.

      Delete
  2. Replies
    1. दिल से आभार आपका आदरणीया.

      Delete

'मान' सहित विश्वास जगाकर - एक गीत

गीत गुनेंगे सरगम अपने, नित्य नये अहसास जगाकर। राष्ट्र चेतना रोम-रोम में, 'मान' सहित विश्वास जगाकर। सरस लालिमा प्राचीरों पर, आभा-मण्...