जी लो जीवन अब न कोई ख़्वाब हो आधा अधूराअब न कामिल ज़िन्दगी का बाब हो आधा अधूरा
राह में माना हैं काँटे पर न फूलों की कमी हैराह से ऐसे न गुजरो, ला'ब हो आधा-अधूरा
हो प्रसूता को सदा ही कष्ट भारी जब हो जापाइस अज़ीयत से नहीं पर चाब हो आधा-अधूरा
कर शरारत आँख के जब सामने आये पिसररहमदिल माँ की सज़ा का दाब हो आधा-अधूरा
पास हो दुनिया की दौलत चाहते तो सब यहीक़ामयाबी क्यों मिले जब राब हो आधा-अधूरा
एक ही बस राह चुनता चाह मंज़िल की जिसे होचल पड़े राही, नहीं फिर ताब हो आधा-अधूरा
हो गई तकमील-ए-उल्फ़त रंज अब दिल में न 'कुंतल'मुस्कुराओ अब, न मुख पर आब हो आधा-अधूरा
*** कुन्तल श्रीवास्तव

No comments:
Post a Comment