Sunday, 22 April 2018

नदी का किनारा


 

सभी को सुहाता नदी का किनारा
हमें भी लुभाता नदी का किनारा 


कई याद मेरी दफन हैं यहाँ पर
वही सब दिखाता नदी का किनारा 


गये वक्त की याद जब छल छलाए
दिलासा दिलाता नदी का किनारा 


जिसे ज़िन्दगी में नहीं याद आया
मरे तब बुलाता नदी का किनारा 


कई "चन्द्र" संगम हुये ज़िन्दगी के
चिता भी सजाता नदी का किनारा


*** चन्द्र पाल सिंह ***

No comments:

Post a Comment

नेह भरा ईश्वर का प्यार

  सृष्टि रचयिता परमेश्वर ही, जीवन पथ करते उजियार । जीवन दर्शन जो भी समझे, कुदरत का माने उपकार ।। माँ बापू ही ईश हमारे, नित उठ उनको करे प्रणा...