Sunday, 28 January 2018

त्रिभंगी छंद


 
= 1=


दिल धेले भर का, घाट न घर का, चादर सरका, मुँह खोले।
बरसों का मारा, टूटा तारा, फिर से हारा, क्या बोले।।
खुद ही बौराया, समझ न पाया, क्यों है जाया, प्रश्न करे।
चारों दिशि ताके, गलियाँ झांके, खाली पा के, धीर धरे।।


= 2 =

हैं घाट न घर के, बातों भर के, सुन सुन कर के, कान पके।
उलझन को गुनते, सहते-सुनते, रस्ते चुनते, प्राण थके।।
पिसकर पाटों में, सब घाटों में, बिक हाटों में, छले गए।
रिश्ते सब टूटे, रहबर छूटे, मीत अनूठे, चले गए।।


- मदन प्रकाश

No comments:

Post a Comment

'मान' सहित विश्वास जगाकर - एक गीत

गीत गुनेंगे सरगम अपने, नित्य नये अहसास जगाकर। राष्ट्र चेतना रोम-रोम में, 'मान' सहित विश्वास जगाकर। सरस लालिमा प्राचीरों पर, आभा-मण्...