Sunday, 19 March 2023

एक ग़ज़ल - बहारों के शह्र में

 



सोचा था जा रहे हैं बहारों के शह्र में
हमने बिताई रात शरारों के शह्र में

हर शख़्स ख़ुद से ही लगे रूठा हुआ सा क्यों
आया नज़र न कोई नज़ारों के शह्र में

सूरज ने क़ैद कर लिया हर एक जुगनू को
संगीन कल थी रात सितारों के शह्र में

बस इश्क़ करने वाले ही रह सकते हैं वहाँ
हम भी लुटे हैं जाके इशारों के शह्र में

ईंटों ने लड़ के नींव से घर कर दिया मकां
मेरा भी एक घर था दरारों के शह्र में

अरसा हुआ कहे सुने दो मीठे बोल, हम
फूलों को छोड़ बस गए ख़ारों के शह्र में

साया भी साथ दे तो गनीमत ही है रजत
जीते हैं सब अकेले हज़ारों के शह्र में

*** गुरचरन मेहता 'रजत'

No comments:

Post a Comment

उर्वर भू यह भारत की - एक गीत

  संतों की यह पावन धरती, अखिल जगत में न्यारी है। मातृभूमि को माता कहते, जन्म दिया बलिहारी है।। कलकल करती बहे जहाँ पर, नदियों की पावन धारा। ज...