Sunday, 28 June 2020
वर्षा ऋतु पर दोहे
वर्षा ऋतु में छा गई, हरियाली चहुँ ओर।
बादल घिरते देख कर, नाचे वन में मोर।।
-------------------------------------
घन-घन गरजें बादरा, बरखा छमछम रात।
सूखी धरती फिर सजी, हरियाली सौगात।।
-------------------------------------
तपती धरती जल रही, सूख रहे सब पात।
हवा गर्म लू चल रही, जल बिन कछु नहिं भात।।
-------------------------------------
बेटा तो परदेस में, अँखियाँ जल बरसात।
बूढ़ी आँखें थक रहीं, दुख की रूई कात।।
-------------------------------------
धुआँधार वर्षा हुई, कहीं आ गई बाढ़।
त्रस्त हुआ जीवन सभी, भारी हुआ अषाढ़।।
--------------------------------------
बाग़ों में झूले पड़े, रिमझिम है बरसात।
लँहगा, चूड़ी, करधनी, साजन की सौग़ात।
--------------------------------------
झुलस गई हैं तितलियाँ, मौसम के आघात।
बादल काले दे गये, आँखों में बरसात।।
--------------------------------------
पकी फ़सल पर पड़ गई, ओलों की बरसात।
सहना होगा इस बरस, फाकों का आघात।।
--------------------------------------
*** रीता ठाकुर ***
*** अमेरिका ***
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ब्रह्म का स्वरूप माँ
सौम्य प्रेम,शील,क्षेम का विशुद्ध रूप माँ। जीव तत्व में विभक्त ब्रह्म का स्वरूप माँ। दण्ड दे दुलारती, भविष्य को सँवारती। कण्ठ से लगा कभी मम...
-
पिघला सूर्य , गरम सुनहरी; धूप की नदी। बरसी धूप, नदी पोखर कूप; भाप स्वरूप। जंगल काटे, चिमनियाँ उगायीं; छलनी धरा। दही ...
-
जब उजड़ा फूलों का मेला। ओ पलाश! तू खिला अकेला।। शीतल मंद समीर चली तो , जल-थल क्या नभ भी बौराये , शाख़ों के श्रृंगों पर चंचल , कुसुम-...
सभी सुंदर भावो के दोहे । तीसरे दोहे को और सुंदर किया जा सकता था ।
ReplyDelete